Vitamin B12 deficiency in the body in HindiVitamin B12 deficiency in the body in Hindi

एक स्वास्थ्य शरीर हमारी लंबी उम्र का राज है। अगर शरीर स्वस्थ रहता है तभी लंबी और स्वस्थ जिंदगी जियी जा सकती है। स्वस्थ शरीर का हमारी सफलता से भी सीधा संबंध होता है। ऐसे में अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देना किसी की जिम्मेदारी है।

शरीर में विटामिन बी12 की कमी एक समस्या है। विटामिन बी12 की कमी जब शरीर में होने लगती है तो शरीर इसके लिए कुछ संकेत देता है। अगर इन संकेतों पर समय रहते ध्यान दिया जाए तो बीमारियों से बचा जा सकता है। आइए जानते हैं कैसे जाने शरीर में विटामिन बी12 की कमी हो रही है या नहीं।

अक्सर जब हाथ और पैर में सुई चुभने जैसा महसूस हो तो यह विटामिन B12 की कमी का एक लक्षण है। शरीर में जब विटामिन B12 की कमी होने लगती है तो तंत्रिका तंत्र को सुरक्षा प्रदान करने वाली कोशिकाएं क्षतिग्रस्त होने लगती है। शरीर में विटामिन बी 12 की कमी नहीं होनी चाहिए।

क्योंकि यह विटामिन हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी है। यह हमारे शरीर में रेड ब्लड सेल्स का निर्माण करता है। साथ ही नर्वस सिस्टम को भी बेहतर करता है। यह मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी बेहद जरूरी विटामिन है। ऐसे में शरीर में विटामिन B12 की कमी न होने दें।

विटामिन B12 हमें मानसिक स्ट्रेस्ड से निकलने में मदद करता है। यही कारण है कि विटामिन B12 को anti-stress विटामिन के नाम से भी जाना जाता है। विशेष करके गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था और स्तनपान के दौरान विटामिन B12 की कमी हो जाती है।

लेकिन इसके प्रति सचेत रहना चाहिए अन्यथा यह नवजात शिशु के मस्तिष्क को भी नुकसान पहुंचा सकता है। इसलिए कोशिश करें कि गर्भवती महिला और स्तनपान कराने वाली महिला में विटामिन B12 की कमी न होने पाये।

विटामिन B12 की कमी का कारण

शरीर में विटामिन B12 की कमी के पीछे कई कारण होते हैं- जैसे वजन कम करने के लिए सर्जरी करवाना, बढ़ती उम्र अधिक मात्रा में एंटीबायोटिक दवाइयों का सेवन करना, अधिक मात्रा में अल्कोहल, क्रॉनिक डिजीज बैक्टीरियल ग्रोथ और पैरासाइट जैसी समस्याओं से पीड़ित होने पर शरीर में विटामिन B12 की कमी होने लग जाती है।

 शरीर में विटामिन B12 की कमी होने के सामान्य लक्षण

  • शरीर में खून की कमी होना
  •  अत्यधिक थकान लगना
  •  कमजोरी महसूस होना
  •  हमेशा चिड़चिड़ापन
  •  झुनझुनी आना
  •  हाथ और पैरों में अकड़न की समस्या
  •  अधिक बाल झड़ना
  •  मुंह में छाले पड़ना
  •  कब्ज की समस्या
  •  याददाश्त कमजोर होना
  •  अत्यधिक तनाव
  • चलने के दौरान संतुलन न बना पाना
  •  इसके अलावा जीभ में सूजन भी विटामिन B12 का एक प्रमुख कारण है।

इन चीजों को करें अपने डाइट में शामिल

शरीर में विटामिन B12 की कमी होने पर डॉक्टर से तुरंत संपर्क करें। क्योंकि शरीर में विटामिन डी B12 की कमी और उसकी गंभीरता का पता जानने के लिए ब्लड टेस्ट किया जाता है। शरीर में विटामिन बी12 शरीर में खुद नहीं बनता है। इसे आहार के जरिए लेना होता है।

विटामिन B12 के लिए अपनी डाइट में रेड मीट, मछली, अंडा, फलियां जैसे चीजों को जरूर शामिल करें। वहीं यदि आप शाकाहारी हैं तो अपने डाइट में सूखे मेवे, दूध, दही, बींस आदि को शामिल कर सकते हैं।

पनीर और छाछ में भी पर्याप्त मात्रा में विटामिन B12 पाया जाता है। शरीर में विटामिन B12 की अत्यधिक कमी होने पर डॉक्टर विटामिन B12 का सप्लीमेंट सभी देते हैं।

यह भी पढ़ें :

https://www.thenirogi.com/omicron-risk-in-hindi/

By Kumar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *