नींबू पानी का अधिक सेवन फायदा पहुंचाने की जगह नुकसान भी पहुंचा सकता हैनींबू पानी का अधिक सेवन फायदा पहुंचाने की जगह नुकसान भी पहुंचा सकता है

गर्मी का महीना आलस का महीना होता है। गर्मी के महीने में लोगों को आलस आती है, थकावट महसूस होती है और पसीना आता है। इस तरह की कई समस्याओं से लोग जूझते जाते हैं।

ऐसे में खुद को तरोताजा रखने के लिए लोग कई तरह के उपाय करते हैं। कुछ लोग तेज धूप और गर्मी से बचने के लिए ठंढा नींबू का पानी पीना पसंद करते हैं।

गर्मियों के मौसम में नींबू का पानी राहत देने के लिए पर्याप्त होता है। इसके अलावा नींबू पानी का सेवन शरीर के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। विशेष करके कोरोना वायरस महामारी के इस दौर में नींबू पानी का इस्तेमाल काफी ज्यादा बढ़ गया है।

लोग अपने इम्युनिटी को बढ़ाने के लिए नींबू पानी का सेवन करने लगे हैं। क्योंकि नींबू पानी का सेवन करने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है। नींबू पानी से पोटेशियम, फाइबर, विटामिन सी जैसे तत्व शरीर को मिलते हैं।

ये तत्व शरीर के लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं। लेकिन अति हर चीज की बुरी होती है। नींबू पानी का अधिक सेवन करना भी फायदा पहुंचाने के बजाय नुकसान पहुंचा सकता है। तो आइए जानते हैं नींबू पानी का सेवन कैसे नुकसान पहुंचा सकता है और इससे कैसे बचें।

पेट खराब होना –

जब भी हम अत्यधिक भोजन कर लेते हैं तो कई बार पेट भरा भरा महसूस होता है। ऐसे में बहुत सारे लोग नींबू के रस का सेवन करते हैं क्योंकि यह एसिड युक्त होता है।

ऐसे में भोजन को पचाने में मदद मिलती है। लेकिन कई बार पेट में ज्यादा एसिड बनने की वजह से पेट खराब हो सकता है। इसलिए नीबू पानी को पीने की वजह अगर नींबू को खाने में मिलाकर खाया जाए तो इससे किसी भी तरह की कोई परेशानी नहीं होती।

दांतो को पहुंचाता है नुकसान –

हमारे दांत सफेद और चमकदार अच्छे लगते है। अच्छे की निशानी है कि दाँत स्वस्थ रहें। सफेद दांत हर किसी को पसंद आते हैं। लेकिन नींबू पानी का ज्यादा सेवन करने से दांतों को नुकसान पहुंचता है।

कई शोध में यह बात साबित हो चुकी है कि नींबू पानी का ज्यादा सेवन करने से दांतों की सफेदी को काफी नुकसान पहुंचता है। नींबू में एस्ट्रेस एसिड पाया जाता है और यह दाँतो की सफेदी के लिए अच्छा नहीं माना जाता।

जब दाँत इसके संपर्क में आते हैं तो दांत इस के प्रति संवेदनशील बन जाते हैं। इसलिए नींबू पानी को पानी पीने के बजाय अगर स्ट्रा या पाइप के जरिए किया जाए तो बेहतर माना जाता है।

खून में आयरन को पहुंचाता है नुकसान –

नींबू पानी में विटामिन सी की मात्रा काफी अधिक पाई जाती है। जब नींबू का अधिक सेवन हम करते हैं तो इससे विटामिन सी हमारे शरीर में आयरन के अवशोषण की प्रक्रिया को और भी ज्यादा प्रोत्साहित कर देती है।

लेकिन विटामिन सी की अधिकता हमारे शरीर के लिए खतरनाक हो सकती है। यह शरीर के आंतरिक अंगों को नुकसान भी पहुंचा सकती है। ऐसे में हमें नींबू के अधिक सेवन के प्रति सचेत रहना चाहिए और संतुलित मात्रा में इसका सेवन करना चाहिए।

डिहाइड्रेशन की समस्या उत्पन्न हो सकती है – 

नींबू पानी का सेवन करने से कई बार लोगों को ज्यादा पेशाब होने की समस्या हो जाती है। जिसकी वजह से शरीर जल्दी डिहाइड्रेट होने लगता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि जब नींबू पानी का अधिक सेवन किया जाता है तो बार बार पेशाब लगती है जिससे शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स और सोडियम जैसे तत्व शरीर से बाहर निकल जाते हैं। यह तत्व जब ज्यादा मात्रा में से बाहर निकल जाते हैं तो शरीर में डिहाइड्रेशन की समस्या उत्पन्न हो सकती है।

यह भी पढ़ें :

https://www.thenirogi.com/including-these-things-in-your-diet-to-avoid-corona/

By Kumar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *