कोरोना वायरस महामारी के दौर में सबसे ज्यादा जरूरत है अपने आहार पर ध्यान देने कीम अपने आहार में ऐसी चीजों को ज्यादा से ज्यादा शामिल करने की जरूरत है जिससे इम्यून सिस्टम बढ़ाने में मदद मिले।

आज इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए कई सारे आहार उपलब्ध है लेकिन डायबिटीज के मरीजों के लिए अपनी इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए थोड़ा सतर्कता के साथ अपने आहार का चयन करना होता है।

क्योंकि बिना सोचे समझे किसी चीज का सेवन नुकसान पहुंचा सकता है। आज हम जानेंगे इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए डायबिटीज के मरीजों को किन चीजों का सेवन करना

दही

गर्मी के मौसम में डायबिटीज के मरीजों के लिए दही का सेवन बहुत फायदेमंद है। दही हमारे शरीर में अच्छे और बुरे दोनों प्रकार के जीवाणुओं के बीच बेहतर संतुलन बनाती है। दही के सेवन करने से यह शरीर को बीमारियों से लड़ने के लिए उत्तेजित करती हैं।

ऐसे में डायबिटीज के रोगियों के लिए दही का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। लेकिन इस कोरोना वायरस महामारी के दौर में सर्दी, जुखाम की समस्या भी देखी जा रही है। ऐसे में ठंडी दही के बजाय प्लेन दही का सेवन करना फायदेमंद रहेगा।

बादाम

आज के समय में ज्यादातर लोग जो कोरोना वायरस से प्रभावित हो रहे हैं, उनमें विटामिन डी की कमी पाई जा रही है। शरीर में विटामिन डी की कमी होने से शरीर की इम्युनिटी कमजोर होने लगती है।

बादाम का सेवन करने से शरीर में विटामिन डी का संतुलन बना रहता है। क्योंकि बादाम शरीर मे विटामिन डी की आपूर्ति करता है। इसके लिए रात में बादाम को भिगोकर सुबह खाने से काफी फायदा मिलता है। इससे इम्यून सिस्टम बेहतर होता है।

प्याज

गर्मियों के मौसम में कच्चा प्याज खाना बहुत फायदेमंद माना जाता है। कच्चे प्याज के सेवन से लू नहीं लगती। डायबिटीज के मरीजों के लिए कच्चा प्याज खाना फायदेमंद होता है क्योंकि इससे उनकी इम्यूनिटी बेहतर होती है। प्याज में एंटी ऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो शरीर को तमाम बीमारियों से लड़ने के लिए तैयार करते है।

तुलसी का पानी –

तुलसी के पानी में antidiabetic गुण होते हैं ऐसे में डायबिटीज के मरीजों को तुलसी के पानी का सेवन करना चाहिए। इससे डायबिटीज कंट्रोल में रहती है। कोरोना वायरस महामारी के दौर में यह इम्यूनिटी को बढ़ाने में बहुत मददगार है।

तुलसी के पानी का सेवन करने से जुखाम जैसे अन्य संक्रामक बीमारियों के होने का खतरा कम हो जाता है। जो लोग नियमित रूप से तुलसी के पानी का सेवन करते हैं वह जल्दी-जल्दी बीमार नहीं पड़ते हैं।

ब्लैक या ग्रीन टी –

डायबिटीज के मरीजों को सलाह दी जाती है कि अपनी इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए वह ब्लैक या ग्रीन टी का सेवन करें क्योकि इसमे फ्लेवोनॉयड, पोलीफेनॉल्स कैटेचिन जैसे गुण पाए जाते हैं जो कि शरीर की इम्युनिटी बढ़ाने में बहुत मददगार होते हैं।

यह गर्म तासीर के होते हैं तो ब्लैक टी का सेवन एक सीमित मात्रा में ही करना फायदेमंद है। खास करके डायबिटीज के मरीजों के लिए ब्लैक टी और ग्रीन टी का सेवन फायदेमंद होता है। इससे उनके अंदर इम्यूनिटी बूस्ट होती है और उन्हें बीमारियों का डर नहीं रहता है।

यह भी पढ़ें :– गुड़हल का फूल इम्यून सिस्टम को मजबूत करने के साथ ही अन्य बीमारियों में भी है फायदेमंद

By Kumar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *