yawning

जम्हाई या उबासी लेना शरीर की एक स्वाभाविक प्रक्रिया है जो हर इंसान करता है। लेकिन आपने ध्यान दिया होगा कि जब आपको जम्हाई आती है तो आपको देखकर दूसरे लोगों को भी जम्हाई आ जाती है या फिर दूसरे लोगों को जम्हाई लेते देखकर जम्हाई आने लगती है।

दरअसल जमाई एक ऐसी प्रक्रिया है जो बेहद कम समय के लिए होती है। यह बस कुछ सेकंड के लिये ही अपने आप ही होती है। हालांकि कुछ लोगों में यह ज्यादा भी होती है।

साल 2013 में इस संबंध में एक इंटरनेशनल जर्नल आफ अप्लाइड एंड बेसिक मेडिकल रिसर्च में शोध प्रकाशित हुआ था। जिसमें बताया गया था कि जम्हाई लेने से मस्तिष्क को तापमान को नियंत्रित करने में मदद मिलती है।

हालांकि यदि बहुत ज्यादा जम्हाई आती है या फिर बार-बार जम्हाई आती है तब यह कुछ जानलेवा बीमारियों का संकेत भी हो सकता है क्योंकि इस कभी-कभी शरीर में कुछ परेशानी की वजह से भी ज्यादा जम्हाई आती है।

इसलिए यदि आपको भी ज्यादा जम्हाई आती है तब इसके प्रति सचेत हो जाने की जरूरत है। आइए जानते हैं कब आती है ज्यादा जम्हाई :-

अत्यधिक थकान होना :-

बार-बार जम्हाई आने का मतलब होता है इंसान बहुत ज्यादा थका हुआ है और उसे आराम करने की जरूरत है।

यह भी पढ़ें :- Immune System को मजबूत बनाने के लिए इन चीजों के सेवन से करें परहेज

लेकिन यदि हमेशा ही ऐसा हो रहा है तब इसके लिए डॉक्टर से इसकी जांच करवाना जरूरी है। यह शरीर में कुछ अन्दरूनी परेशानियों की वजह से भी होता है।

नींद से जुड़ी परेशानी :-

बहुत सारे लोगों को नींद से जुड़ी परेशानियां होती हैं, जैसे कि स्लीप एपनिया और अनिंद्रा आदि जिसके कारण बार-बार जम्हाई आती है।

कई बार नींद की कमी की वजह से भी व्यक्ति को थकान महसूस होती है और उसकी वजह से बहुत ज्यादा जम्हाई आने लग जाती है। इसलिए पर्याप्त नींद लेना बेहद जरूरी है।

डिप्रेशन :-

कई बार शरीर जम्हाई के जरिए शरीर की तनावपूर्ण स्थितियों को बताता है, जैसे की बेचैनी, चिंता, डिप्रेशन के प्रति प्रतिक्रिया के रूप में भी जम्हाई आती है।

आज के दौर में डिप्रेशन एक बड़ी समस्या है और डिप्रेशन की वजह से कई गंभीर बीमारियां हो जाती हैं। इसलिए जब ज्यादा जम्हाई आये तो इसके प्रति सचेत रहना बेहद जरूरी है।

अधिक दवाई का सेवन :-

कई बार ज्यादा दर्द निवारक दवाइयों का सेवन करने से भी अधिक जम्हाई आने की समस्या हो जाती है।

इसके अलावा अत्यधिक दवाइयों का सेवन करने से भी सेहत को नुकसान पहुंचता है। इसलिए दवाइयों के प्रति हमेशा सतर्कता बरतना बेहद जरूरी है।

मस्तिष्क से जुड़ी परेशानी :-

कई बार बहुत अधिक जम्हाई आना मस्तिष्क से जुडे विकार की वजह से भी हो सकता है, जैसे कि स्ट्रोक, ब्रेन ट्यूमर, मिर्गी आदि की शुरुआती लक्षण के तौर पर भी ज्यादा जम्हाई आती है।

ऐसे में यदि बहुत ज्यादा जमाई आए तो इसे बिल्कुल भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए और डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। ताकि समय रहते बीमारियों का पता लग सके और उसका इलाज किया जा सके।

अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहिये, सतर्क रहिये और स्वस्थ रहिये।

By Kumar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *