चेहरे पर होने वाली पिंपल्स और एक्ने के निशान आसानी से नहीं जाते हैं। लेकिन ये चेहरे की खूबसूरती को कम जरूर कर देते हैं। मुहासे, कील और ब्लैकहेड के निशान की वजह से चेहरे की खूबसूरती कम हो जाती है।

इसकी वजह से कई अन्य समस्याएं भी होने लगती हैं। चेहरे पर होने वाले यह एक्ने चेहरे पर अतिरिक्त तेल के उत्पादन अर्थात सीबम प्रोडक्शन, बैक्टीरिया, हार्मोन असंतुलन या फिर डेड सेल्स की वजह से होते हैं। जो चेहरे की खूबसूरती को कम तो करते ही हैं साथ ही कई बार इसमें काफी दर्द भी होता है।

आज हम जानेंगे चेहरे पर मुहासे और एक्ने के दाग धब्बों को दूर करने के लिए कुछ उपाय के बारे में जिससे इनको आसानी से दूर किया जा सके।

चेहरे से पिंपल्स और एक्ने के दाग हटाने के उपाय

चेहरे से पिंपल्स और एक्ने के दाग को हटाने के लिए लोग कई तरह के महंगे प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन फायदा नहीं होता है। यह निशान अगर समय से दूर नहीं होते हैं तो सारी जिंदगी चेहरे पर बने रहते हैं।

इससे चेहरे की खूबसूरती खराब होने लगती है। ऑयली स्किन वाले लोगों में एक्ने और पिंपल की समस्या अन्य लोगों की तुलना में अधिक देखने को मिलती है। चेहरे से दाग को हटाने के लिए कई उपायों को अपनाया जा सकता है।

खीरे का इस्तेमाल

चेहरे से एक्ने और पिंपल के जिद्दी दाग हटाने के लिए खीरा का इस्तेमाल करना फायदेमंद है। खीरा चेहरे से पिंपल्स और एक्ने की दाग को आसानी से दूर कर देता है। साथ ही चेहरे पर फिर से इनको होने से दूर करने में मदद करता है।

इसके लिए सबसे पहले खीरा को लेकर उसे कद्दूकस कर लें और एक पेस्ट बनाने। इस पेस्ट को आइस क्यूब बनाने के लिए फ्रीजर में रख सकते हैं। फिर इस आइस क्यूब को कॉटन के कपड़े में लपेटकर स्किन पर रोजाना लगाएं। लगातार कुछ दिन तक ऐसा करने से आपको फायदा नजर आने लगेगा।

संतरे का छिलका

चेहरे से दाग धब्बों को दूर करने में संतरे का छिलका काफी उपयोगी होता है। इससे चेहरे पर होने वाले मुहासे के दाग धब्बे, ब्लैकहेड्स को आसानी से दूर किया जा सकता है। चेहरे पर संतरे का छिलका लगाने से चेहरे की चमक बढ़ती है। चेहरे से एक्ने और पिंपल के दाग हटाने के लिए संतरे के छिलके का पाउडर बनाकर इस्तेमाल करना अधिक फायदेमंद है।

संतरे के छिलके के पाउडर में थोड़ा सा शहद मिलाकर लगाया जाये तो यह और ज्यादा फायदेमंद होता है। इसके लिए संतरे के छिलके को सुखाकर इसका पाउडर बना ले। इस पाउडर में थोड़ी सी शहद मिलाकर इसका एक गाढ़ा पेस्ट तैयार करें। इस पेस्ट को दाग धब्बे वाली जगह पर नियमित रूप से लगाएं। आप देखेंगे हफ्ते भर के अंतर नजर आने लगेगा।

एलोवेरा, शहद और प्याज

चेहरे से एक्ने और मुहासे के दाग को दूर करने के लिए एलोवेरा और प्याज के रस को मिलाकर इस्तेमाल करना भी फायदेमंद होता है। चेहरे के लिए प्याज का रस काफी फायदेमंद होता है।

प्याज के रस में एक चम्मच एलोवेरा रस तथा एक चम्मच शहद मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को नियमित तौर से चेहरे पर लगाएं। जल्द ही चेहरे से मुहासे और एक ने की दाग हट जाएंगे।

नारियल तेल

चेहरे से पिंपल और दाग हटाने में नारियल का तेल काफी फायदेमंद है। रोजाना चेहरे पर नारियल का तेल लगाने से चेहरा चमकने लगता है और पिंपल्स और एक्ने के दाग भी दूर हो जाते हैं।

इसके लिए नारियल के तेल को उस जगह पर लगाए जहां पर पिंपल्स और एक्ने के दाग हो। इसके कुछ घंटे बाद पानी से चेहरे को धो लें। आप देखेंगे कुछ ही दिनों में आपको फायदा नजर आने लगेगा।

फिटकरी और गुलाब

फिटकरी को चिकित्सीय गुणों से भरपूर माना जाता है। स्किन केयर में फिटकरी काफी फायदेमंद है। फिटकरी के पाउडर को एक अच्छे स्किन केयर इनग्रेडिएंट के तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं। फिटकरी और गुलाब जल को साथ में मिलाकर चेहरे पर लगाने से चेहरे से एक्ने और पिंपल के दाग को दूर करने में मदद मिलती है।

यह भी पढ़ें :–

https://www.thenirogi.com/oil-for-long-hair-in-hindi/

By Kumar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *