Benefits of Broccoli in HindiBenefits of Broccoli in Hindi

वर्तमान समय में एयर प्यूरीफायर और फेस मास्क लगाना बहुत ही जरूरी है। लेकिन इसके साथ सेहतमंद पौष्टिक खाना भी बेहद जरूरी है। अपने आहार में सही पोषक तत्वों को शामिल करके इम्यून सिस्टम को मजबूत किया जा सकता है।

अगर शरीर को पोषक तत्व मिलते हैं तो शरीर प्राकृतिक रूप से घातक प्रदूषण से लड़ने में सक्षम बनता है। ब्रोकली एक ऐसी सब्जी है जो anti-pollution सब्जी कही जाती है। इसका सेवन सेहत के लिए फायदेमंद है।

जैसा कि हम सब जानते हैं ठंड के महीने में दिल्ली में प्रदूषण का स्तर काफी ज्यादा बढ़ जाता है। नवंबर बीतने के बाद भी दिल्ली की हवा में काफी ज्यादा प्रदूषण रहता है।

यही वजह है कि दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र में रहने वाले लोगों को जहरीली हवा में जीना पड़ता है और जहरीली हवा उनके फेफड़ों को नुकसान पहुंचाती है। दूषित और हानिकारक हवा बच्चों और नौजवानों के लिए भी कई तरह की परेशानियां उत्पन्न कर देती है।

जिसमें सबसे बड़ी परेशानी होती है सांस लेने से जुड़े परेशानी। प्रदूषण से लड़ने के लिए लोग अपने घरों में एयर प्यूरीफायर लगाते हैं। बाहर निकलने से पहले मास्क पहनते हैं। लेकिन इसके साथ ही प्रदूषण से लड़ने के लिए सेहतमंद खाना खाना भी बहुत जरूरी है। प्रदूषण से लड़ने में लोगों के लिए डिटॉक्स क्लीनिक प्राकृतिक उपाय ज्यादा बेहतर होते हैं।

सेहतमंद खाना

फेफड़े को पूरी तरह से एयर प्यूरीफायर और मास्क के भरोसे लोग छोड़ देते हैं। लेकिन यदि सही आहार लिया जाए और उसमें सभी पोषक तत्व हो तो शरीर को साफ करने में मदद मिलती है। इससे शरीर का इम्यून सिस्टम प्राकृतिक रूप से सक्रिय होकर घातक प्रदूषण से लड़ने में सक्षम बनता है। गाजर और वह ब्रोकली ऐसी सब्जियां है जो शरीर को प्रदूषण से लड़ने में मदद करती है।

ब्रोकली कैसे हैं प्रदूषण से लड़ने में मददगार :-

ब्रोकली गोभी के परिवार की ही एक सब्जी है। यह देखने में हरे रंग की होती है। यह कई सारे पोषक तत्वों से भरपूर होती है। ऐसे में लोग इसे सुपरफूड कहते हैं। ब्रोकली में बड़ी मात्रा में फाइबर पाया जाता है जो पाचन तंत्र को बेहतर करता है।

साथ ही बॉडी को टॉक्सिन से लड़ने में भी मदद करता है। ब्रोकली का सेवन करने से यह शरीर से टॉक्सिक पदार्थ को बाहर निकाल देता है। बता दें कि शरीर में प्रदूषित हवा धूल खाना या फिर प्रदूषण की वजह से टॉक्सिन पदार्थ शरीर में आ जाते हैं।

पोषक तत्वों से युक्त ब्रोकली को एक अच्छा एंटीऑक्सीडेंट भी माना जाता है। ब्रोकली में विटामिन ए, बीटा कैरोटीन, बिटामिन बी कंपलेक्स, फोलिक एसिड जैसे खनिज पदार्थ भरपूर मात्रा में होते हैं।

यह इन्फ्लेमेशन से होने वाली बीमारियां से बचाव करता है और सेल मेंब्रेन को भी मजबूत करता है। ब्रोकली का सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल नियंत्रित रहता है अर्थात यह डायबिटीज के मरीजों के लिए भी बहुत फायदेमंद है।

 कई सारे शोध से यह साबित हो चुका है कि ब्रोकली का सेवन करने से कई तरह की जानलेवा बीमारियों जैसे कैंसर आदि से बचा जा सकता है।

प्रदूषण से कैसे बचाव करती है ब्रोकली :-

ब्रोकली हमारे सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है क्योंकि यह हमारे शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर करने की क्षमता रखती है। ब्रोकली में एक ऐसा तत्व पाया जाता है जो हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है। चीन में हुए एक शोध में कहा गया है कि ब्रोकली के स्प्राउट्स शरीर को डिटॉक्स करते हैं और यह प्रदूषण से लड़ने में भी सक्षम होते हैं।

एक दूसरे शोध में पाया गया है कि सामान्य चाय पीने वाले लोगों की तुलना में ब्रोकली के इस्प्राउट की चाय जो लोग पीते हैं उनमें 61% बेंजीन और 23% एलक्रोलीन शरीर से बाहर निकल जाता है। यह इन प्रदूषक तत्वों को शरीर से बाहर निकाल देता है। इसके अलावा प्रदूषण से बचने के लिए एयर प्यूरीफायर का इस्तेमाल करें N95 मास्क का इस्तेमाल करें। साथ ही अपने डाइट में ब्रोकली को जरूर शामिल करें।

नोट : उल्लेखित सलाह और सुझाव केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से बताया गया है। यह किसी भी बीमारी का इलाज नहीं है। किसी भी तरह की समस्या होने पर डॉक्टर से सलाह लें।

यह भी पढ़ें :–

https://www.thenirogi.com/benefits-of-eating-peanuts-in-winter-in-hindi/

By Kumar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *